फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2018: आखिर क्या सोचकर प्रियंका, दीपिका ने चुना ऐसा लुक, इन सेलेब्स ने किया इंप्रेस

Tue, 08 May 2018 04:44 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Met Gala 2018
न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित दुनिया के मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला- 2018 में इस बार दो तरह के लोग नजर आए। पहले वे जो थीम को फॉलो करते नजर आए और दूसरे वे जिन्हें जो दिल किया पहनकर मेट गाला के रेड कार्पेट पर चले आए। इस बार इस फंड रेजर इवेंट में बॉलीवुड के दो बालाएं- प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा का लुक पहली नजर में अटपटा लग सकता है, वहीं दीपिका का लुक आकर्षित करता है। लेकिन अगर इवेंट में 'बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स' की लिस्ट तैयार की जाए तो उसमें दीपिका नहीं बल्कि प्रियंका का नाम ही शामिल किया जाएगा, इसके पीछे वजह यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट की थीम को फॉलो किया मगर दीपिका ने नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Padukone
मेट गाला 2018 का थीम 'हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन' तय किया गया था। कैथलिक परंपरा ने फैशन की दुनिया को किस तरह प्रेरित किया, इसकी झलक सेलेब्स की आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज में दिखनी चाहिए थी। दीपिका पादुकोण इवेंट में प्रबल गुरांग की डिजाइन की गई ड्रेस में नजर आईं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पिछली बार की तरह इस बार भी रैल्फ लॉरेन का गाउन पहना। 

4 of 6
Rihanna
कैथलिक थीम पर आयोजित इवेंट में पॉप स्टार रिहाना ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिसे वैटिकन सिटी ने कभी नहीं देखा। वह एक महिला पोप की लिबास में नजर आईं। सफेद रंग की मिनी ड्रेस और साइड से लंबी स्कर्ट वाले आउटफिट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सिर पर जो हैट पहनी वह 1960 के मध्य में पोप पहना करते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Blake Lively
अमेरिकी एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली की वर्साचे वाली लंबी गाउन ने लाइमलाइट लूटी। वहीं, गाउन के दोनों किनारे में पारदर्शी डिजाइन की खूब चर्चा हुई। उनकी इस ड्रेस को तैयार करने में 600 घंटे से ज्यादा वक्त लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cardi B
अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने अपने पहले मेट गाला इवेंट में ही झंडे गाड़ दिए। सिर से लेकर पांव तक मोतियों से सजी उनकी ऑफ व्हाइट ड्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया। हाई स्लिट ड्रेस पर साइड से लगी सैटन की स्कर्ट ने उनके आउटफिट को यूनिक बना दिया। ग्लव्ज, चोकर और हेडपीस ने लोगों को मुड़-मुड़कर उन्हें देखने के लिए मजबूर कर दिया। यही नहीं, जिस तरह उन्होंने रेड कार्पेट पर बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया, वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें