डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल अपने उम्दा ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे फॉर्मल सूट की हो या फिर मीडिज और स्कर्ट, हर ड्रेस को वह बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। अब अपनी प्रेग्नेंसी में भी उन्होंने अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
meghan markle
प्रेग्नेंसी में भी मेगन मैक्सी ड्रेस से लेकर थाई-हाई स्लिट ड्रेसेज कैरी कर रही हैं और हर ड्रेस में वह फैशनेबल नजर आ रही हैं। किसी ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आता है तो वहीं बहुत सारे आउटफिट्स में इतना नहीं हाइलाइट हो रहा, लेकिन सभी ड्रेस को वह इस एटिट्यूड के साथ कैरी करती हैं कि हर कोई उनकी झलक देख उनके ड्रेसिंग सेंस पर फिदा हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
meghan markle
हाल ही में सिडनी में एक कार्यक्रम के दौरान मेगन ब्लैक ऐंड वाइट कलर के गाउन में नजर आईं जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने ऑस्कर डे ला रेन्ता द्वारा डिजाइन किया गया स्लीवलेस ड्रेस पहना था।
4 of 5
meghan markle
मेगन के इस ड्रेस पर बहुत सारी बर्ड्स बनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ड्रेस के साथ खुले बाल किए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है और फुटवियर में उन्होंने ब्लैक स्टिलेटोज कैरी किए हैं।
बता दें, सिडनी के इस खास अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड करने के बाद मेगन और प्रिंस हैरी वीलचेयर बास्केटबॉल का फाइनल देखने पहुंचे। इस दौरान मेगन ने मरून कलर के ब्लेजर टॉप और ब्लैक फॉर्मल पैंट पहनी हुई थीं। इस लुक में भी मेगन जबरदस्त नजर आ रही थीं।