फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड हो या बॉलीवुड श्रुति हासन के ड्रेसिंग सेंस के है लाखों दीवाने

Fri, 19 May 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
श्रुति हसन
श्रुति हसन का नाम सिनेमा जगत की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। श्रुति ने अपने अभिनेय की लोहा सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी सबसे मनवाया है। श्रुति हसन मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी है।

फैशन दीवा श्रुति हसन को आज के युवा अपना फैशन आइकन मानते हैं। वो जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं वही उनकी असली यूएसपी  है। बता दें कि श्रुति हर जगह एक ही तरह के फैशन को फॉलो करने के फेवर में बिल्कुल नहीं रहती हैं।आइए जानते हैं इस फैशन दीवा के फिटनेस,फैशन और ब्यूटी सीक्रेट्स से जुड़ी कुछ और खास बातें
विज्ञापन

2 of 5
श्रुति हसन
श्रुति का एथनिक वियर के लिए प्यार

श्रुति को पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना काफी पंसद हैं। वो बहुत से मौकों पर ऐसे कपड़े पहनती हुई भी दिखाई देती हैं। बता दें श्रुति को कांजीवरम साड़ी पहनना बेहद पंसद हैं। वो जिस तरह से भारतीय कपड़ो को कैरी करती हैं उससे उनका एथनिक वियर के लिए जो प्यार है वो साफ झलकता है। श्रुति बेहद सलीके से अपनी हर ड्रेस को कैरी करती है। उनकी  हर ड्रेस बिल्कुल नए डिजाइन की होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति हसन
श्रुति हसन का स्टाइल स्टेटमेंट

 श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं। हालांकि वो हमेशा स्टाइल से ज्यादा कमफर्ट पर ध्यान देती हैं। उनका कहना हैं कि वो हमेशा अपने लिए कपड़े चुनते समय उनके रंग पर जरूर एक नजर डालती हैं कि कौन सा रंग उन पर अच्छा लगेगा या फिर नहीं। वो किसी भी फैशन को आंख बंद करके फॉलो नहीं करती हैं। उनका मानना है कि आपका स्टाइल अपने आप ही आपके व्यक्तित्व का  विस्तार करता है।
 

4 of 5
श्रुति हसन
उनकी फिटनेस का राज है डांसिग 

अगर बात खाने को लेकर की जाए तो श्रुति बेहद ही फूडी हैं। उन्हें खाने का बेहद शौक हैं। खाने में उन्हें आइसक्रीम और सांभर चावल बेहद पसंद है। अपने खाने को लेकर उनका कहना है कि उनका जब जिस चीज का मन होता है वो खाने में देर नहीं करती हैं।

जहां तक खुद को मेनटेन करने की बात है वो अपनी इच्छाओं को मारने में विश्वास नहीं करती। वो खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में कम से कम चार बार कार्डियोवस्कुलर व्यायाम करती हैं। साथ ही जिम और योगा अभ्यास भी उनकी फिटनस का अहम हिस्सा है। बावजूद इसके श्रुति खुद को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा डांस से प्यार करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति हसन
श्रुति की खूबसूरत त्वचा का राज

श्रुति कहती हैं कि फिल्मों में फैशन और प्रस्तुति का एक अहम रोल होता है। इसलिए वो सौंदर्य प्रथा के एक रूल को नियम से फॉलो करती हैं। उनका ये नियम कहता हैं कि सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे से मेकअप साफ करना चाहिए।  इसके अलावा श्रुति अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट  रखती हैं। उनका मानना हैं कि खुश रहने से हर चीज अच्छी दिखती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें