हाल ही में खबर आई कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों की माने तो, अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी कर लेंगे । हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ नहीं बोला है। कुछ दिनों पहले दोनों को मिलान एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। इस बीच करवाचौथ के दिन मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लहंगे में नजर आईं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
दरअसल,मलाइका की ये तस्वीरें ने वेडिंग जंक्शन फैशन शो की हैं, जिसमें वह शो स्टॉपर थीं। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज और ग्रे कॉम्बिनेशन का ऑफ शोल्डर लहंगा पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने न्यूड मेकअप किया था जो उन पर काफी सूट कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
मॉडर्न दुल्हन लुक में मलाइका काफी फब रही थी। अपने इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिल्वर इयररिंग्स कैरी किए थे, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। रैंप वॉक से पहले मलाइका ने एक सेल्फी भी अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की थी।
4 of 5
malaika arora
बता दें कि करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए व्रत रखा । ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शादी की खबरों के बीच मलाइका ने अर्जुन के लिए व्रत रखा होगा या नहीं ।
बता दें कि मलाइका, अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और उनका 15 साल का बेटा भी है । दोनों के अफेयर के चलते ही मलाइका और अरबाज ने राहें बदल ली हैं। मलाइका और अर्जुन की करीबियों से कपूर खानदान खुश नहीं है। वहीं दोनों के रिश्ते के चलते सलमान और अर्जुन के रिश्ते भी खराब हो गए हैं।