फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elle Beauty Awards 2017:सफेद रंग की ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का दिखा हॉट लुक

Thu, 05 Oct 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
मुंबई में एले इंडिया ने ब्यूटी अवार्ड्स का आयोजन किया। इस ब्यूटी अवार्ड्स फंक्शन में बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा व्हाइट वन शोल्डर ड्रेप गाउन पहनकर अपने हॉट लुक में नजर आईं। गाउन का मैश बैक लुक मलाइका की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। मलाइका का यह खूबसूरत सफेद गाउन गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था।  मलाइका ने गाउन के साथ न्यूड कलर का क्लच कैरी किया हुआ था।
पढ़ें- सुनने में दिक्कत है तो इस घी का इस्तेमाल करें, ऑपरेशन की जरूरत नहीं, फायदे बहुत
विज्ञापन

2 of 5
Niddhi Agerwal
अवॉर्ड फंक्‍शन के रेड कारपेट पर उतरी निधि अग्रवाल की संतरी रंग की ड्रेस फैशन पुलिस को पसंद नहीं आई। इस मौके पर उन्होंने फ्लोरल संतरी रंग की पैंट पहनी हुई थी। निधि ने अपनी इस ड्रेस के साथ हाई हील कैरी की हुई थी।  
विज्ञापन

3 of 5
Diana Penty
गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई इस ड्रेस में डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ड्रेस मलाइका से काफी कुछ मिलता जुलता था लेकिन मलाइका की ड्रेस की तुलना में उन्होंने नीले गहरे रंग का चुनाव किया। जिसे लोगों ने काफी सराहा। 


 

4 of 5
Tamannaah Bhatia
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया रेड कारपेट पर फुल आस्तीन की ड्रेस में दिखाई दी।तमन्ना भाटिया ने इस अवार्ड फंक्शन में ब्लैक-एंड-व्हाइट चेक वाली मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। अपनी इस ड्रेस के साथ तमन्ना ने ब्लैक रंग की स्ट्रेप वाली हाई हील की सेंडिल पहनी। उनकी इस ड्रेस को कर्ण मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Athiya Shetty
निधि अग्रवाल की ही तरह अथिया शेट्टी का शीर गाउन में नजर आईं। हालांकि लोगों को इंप्रेस करने मे अथिया पूरी तरह से फेल रही।  अथिया शेट्टी का आउटफिट नंदीता महटानी ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें