जब बात एयरपोर्ट लुक की हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर आता है। मलाइका के लिए कहा जाता है कि वो हर ड्रेस को बखूबी से कैरी करती हैं और सभी में अट्रेक्टिव नजर आती हैं। फिलहाल मलाइका का एक एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कैजुअल ड्रेस में भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया।