फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर संग देर रात पार्टी करने निकलीं मलाइका अरोड़ा, हाई-स्लिट ड्रेस में लग रही थीं जबरदस्त

Sun, 12 May 2019 04:11 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arjun
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रहते हों, लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। ज्यादातर वीकेंड पर दोनों साथ पार्टी करते नजर आते हैं, जिससे दोनों की बॉन्डिंग साफ पता चलती है। बीती शाम एक बार फिर दोनों साथ में पार्टी करने पहुंचे, लेकिन इस बार इनके साथ सैफ और करीना भी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media
इस दौरान मलाइका के लुक्स की बात करें तो वह हमेशा की तरह बेहद हॉट नजर आ रही थीं। उन्होंने सिल्वर कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने सिल्वर कल्च के साथ मैचिंग पोइंटिड हील्स कैरी कर रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media
मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर किए हुए थे। वहीं अर्जुन कपूर ब्लू टीशर्ट के साथ जींस में कूल नजर आए।

4 of 5
malaika arjun
बात करें करीना के लुक की तो उन्होंने ब्लू कलर का फ्लोरल प्रिंटेड जंपसूट कैरी किया था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहतरीन नजर आईं। ब्लैक टीशर्ट में सैफ काफी हैंडसम दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora arjun kapoor
पिछले दिनों दोनों की शादी की खबरें भी आई थी, लेकिन बाद में इसे अफवाह बताया गया। एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें