बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस को लेकर हर दिन खबरों में बनी रहती हैं। कभी उनका रेड कार्पेट लुक तो कभी जिम लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। शुक्रवार को उन्हें बांद्रा में जिम जाते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
जिम के बाहर मलाइका ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट को ब्लैक कलर की पैंट के साथ पेयरअप किया हुआ था। इस लुक में वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने न्यूड कलर की लिपस्टिक के साथ बालों को खुला किया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
मलाइका का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके जूतों की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल इस दौरान मलाइका ने स्पोर्ट्स शूज पहनने के बजाए हील्स वाले बूट पहने हुए हैं।
4 of 5
malaika arora
सोशल मीडिया पर लोग मलाइका के जूतों को लेकर उनकी खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैम ट्रेडमील पर चलना है रैंप पर नहीं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा- जिम में फैशन का ध्यान रखना अच्छी बात है लेकिन ऐसी लापरवाही...
बता दें, मलाइका के यह बूट एक और वजह से चर्चा में है वो है इनकी कीमत। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक मलाइका ने जो बूट पहने हुए थे उनकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है।