बॉलीवुड में उम्र को मात देने वाली हसीनाओं में शुमार मलाइका पिछले काफी दिनों से लगातार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनकी एक नई हॉट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह स्टनिंग लग रही है। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arjun
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में मलाइका ने मल्टीकलर स्ट्रीप गाउन पहना हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने इसके साथ लाइट मेकअप और हेयरस्टाइल में लूज कर्ल कर रखे हैं, जो उन्हें काफी एट्रेक्टिव लुक दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arjun
- फोटो : instagram
मलाइका को यह लुक Maneka Harisinghani ने दिया है और उनका यह खूबसूरत ड्रेस Yas Couture House of Fashion कलेक्शन में से है।
4 of 5
malaika arjun
- फोटो : instagram
मलाइका की इस ड्रेस के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। दरअसल, इस ड्रेस में आंखनुमा डिजाइन को यूजर्स ने बिग बॉस की आंख से जोड़ते हुए कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- यह बिग बॉस की आंख है। वहीं, दूसरे ने सलाह दी कि आप इसे बिग बॉस को वापस कर दें। तो बहुत सारे यूजर्स ने उनकी उम्र को लेकर मजाक उड़ाया।
करन जौहर ने मलाइका के साथ इस ड्रेस में फोटो पोस्ट किया है जिस पर अर्जुन का रिएक्शन सामने आया है। अर्जुन ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- 'जलन से राख हो चूका हूं'। बता दें, बॉलीवुड के गलियारों में पिछले काफी समय से अर्जुन और मलाइका के अफेयर के चर्चे हैं। ऐसे में अर्जुन का यह कमेंट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोगों ने अर्जुन का यह कमेंट देख पोस्ट पर लिखा- आखिर प्यार ऐसा ही होता है। अपने प्यार को किसी और के साथ देखकर जलन होना लाजमी है।