मलाइका अरोड़ा अपने शानदार ड्रेसिंग को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह बैकलस से लेकर बॉडीकॉन ड्रेस को बखूबी से कैरी करना जानती हैं। उनका हर स्टाइल काबिल-ए-तारीफ होता है। बहुत कम बार ही ऐसा देखा गया है जब वह किसी स्टाइल को रिपीट करती हो। वह हर बार एक नए अंदाज में नजर आती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लड़कियां उनके फैसन सेंस को करीब से फॉलो करती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
malaika arora
- फोटो : Instagram
हाल ही में मलाइका को अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाते स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही थीं। मलाइका ने अपने इस लुक के लिए ऑलिव ग्रीन कलर की बेहद हॉट ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हवाई चप्पल और ओवरसाइज चश्मा लगा रखा था।
विज्ञापन
3 of 5
malaika arora
- फोटो : Instagram
मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। उनके फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आया, मगर कुछ लोगों ने उन्हें इसके लिए बुरी तरह ट्रोल किया।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : Instagram
एक यूजर ने कमेंट कर मलाइका को आंटी बताया। वहीं एक ने लिखा- जल्दी में नाइटी पहन आई क्या। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हमेशा फालतू कपड़ो पहनती हो। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो काफी भद्दे कमेंट भी किए हैं, जिन्हें हम यहां मेंशन नहीं कर सकते।
बता दें, इससे पहले भी मलाइका को अपने ड्रेसेज को लेकर फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह ट्रोलर्स की परवाह किए बिना हर बार अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरीमेंट करती नजर आथी हैं।