फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश-श्लोका की पार्टी में ग्लैमरस दिखीं मलाइका अरोड़ा, ब्लैक सूट-बूट में नजर आए अर्जुन कपूर

Mon, 11 Mar 2019 02:36 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora
रविवार को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पोस्ट वेडिंग पार्टी रखी गई। इस पार्टी में बॉलीवुड, खेल, बिजनेस जगत की हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के स्टाइलिश अंदाज की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। न्यूली वेड कपल को बधाई देने बी-टाउन लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे, जिनके लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora
पार्टी में मलाइका ने सीमा खान के कलेक्शन से पेस्टल कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उनके लहंगे में हैवी गोल्डन थ्रेड हो रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप और बन बना रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
मलाइका ने महीप कपूर के कलेक्शन से हैवी चोकर नेकलेस कैरी किया था जो उनके ड्रेस के साथ परफेक्ट लग रहा था। मलाइका ने कानों में ईयरिंग्स नहीं पहने थे। पार्टी में मलाइका और अर्जुन ने अलग-अलग एंट्री की थी।

4 of 5
arjun kapoor
बात करें अर्जुन के लुक की तो उन्होंने व्हाइट शर्ट, ब्लैक वेस्टकोट और लॉन्ग जैकेट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हैट लगा रखी थी, जो उन्हें डैशिंग लुक दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें इन दिनों ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों क्रिश्चियन रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह सेरेमनी प्राइवेट होगी। इसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें