फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LFW में हाई स्लिट साड़ी पहन छाईं लीजा हेडन, दूसरी प्रेग्नेंसी में हार्दिक पांड्या संग किया रैंप वॉक

Thu, 22 Aug 2019 12:45 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lisa haydon - फोटो : amar ujala
लीजा हेडन ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस संग शेयर की थी, जिसे लेकर वह खबरों में बनी हुई हैं। अब उनकी लैक्मे फैशन वीक से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। लीजा का साथ हार्दिक पांड्या रैंप वॉक करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 6
lisa haydon - फोटो : amar ujala
लीजा और हार्दिक फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप पर उतरे थे। लीजा ने डार्क मरून कलर की थाई-हाई स्लिट साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
lisa haydon - फोटो : amar ujala
अपने लुक को पूरा करने के लिए लीजा ने मिनिमम मेकअप के साथ टाइट बन बनाया हुआ था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर स्ट्रेपी हील्स टीमअप की हुई थी। लीजा का सेक्सी ब्लाउज उनके लुक को शानदार बना रहा था।

4 of 6
lisa haydon - फोटो : amar ujala
लीजा ने अपने इस लुक के लिए किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं कैरी की थी। वहीं बात करें हार्दिक पांड्या के लुक की तो उन्होंने लीजा के ड्रेस का मैचिंग कुर्ता और पैंट पहनी थी।
विज्ञापन

5 of 6
lisa haydon - फोटो : amar ujala
हार्दिक ने अपने इस स्टाइलिश लुक को मैचिंग शूज के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लीजा और हार्दिक का लुक क्लासी लग रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lisa Haydon - फोटो : social media
बता दें कि बीते दिनों लीजा ने खास अंदाज में फैंस संग अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। लीजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ पानी में नजर आ रह थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- पार्टी ऑफ 4 ऑन द वे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें