दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर पुरस्कार में हर बार की तरह इस बार बी हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचें। रेड कार्पेट पर सभी का एक से बढ़कर एक ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, लेकिन जिसके लुक की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो हैं लेडी गागा।
विज्ञापन
2 of 5
lady gaga
रेड कार्पेट पर लेडी गागा फेमस डिजाइनर एलेक्जेंडर मैकक्वीन के कलेक्शन से ब्लैक गाउन चुना। अपने लुक को पूरा करने के लिए गागा ने लाइट मेकअप के साथ स्टाइलिश बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने न्यूड लिप्सटिक के साथ आई मेकअप किया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
lady gaga
लेडी गागा का लुक तो शानदार था ही, लेकिन जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो था उनका नेकपीस। उन्होंने Tiffany & Co का नेकपीस पहना हुआ था, जो उनके लुक पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।
4 of 5
lady gaga
बता दें, लेडी गागा का यह डायमंड नेकपीस 128.54 कैरट का था, जिसकी कीमत $US30 मिलियन यानी 2 अरब 13 करोड़ रुपए है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी रेड कार्पेट ऑउटफिट के लिए डिजाइन की गई अब तक की सबसे बड़ी डील है।
बता दें, यह साल लेडी गागा के लिए काफी लकी सबित हुआ है। उन्हें उनके करियर का पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें 'शैलो' के लिए 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' के लिए मिला। इस सम्मान को पाने के बाद वह भावुक भी हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने इसी गाने को ब्रेडली कूपर के साथ मिलकर परफॉर्म भी किया।