फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्लिट ड्रेस पहन सीढ़ी पर लेटी दिखीं लुका छुपी की ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Wed, 05 Jun 2019 12:33 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन में हाल ही में एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। जब बात स्टाइल की हो तो कृति कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। इन तस्वीरों में भी उनके ग्लैमरस अवतार की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
इस तस्वीर में कृति ने फाल्गुनी शेन पीकॉक की खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए कृति ने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। इसके अलावा फुटवियर में उन्होंने सिल्वर स्टिलेटोस पहने हुए थे। कृति की इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी ड्रेस की स्लीव्स ने खींचा। उनकी स्लीव्ज को एक्स्ट्रा लेयर से ड्रेमेटिक लुक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
फिल्मों में सिंपल दिखने वाली कृति इस फोटोशूट में बिल्कुल उलट दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में उन्होंने स्ट्रेपलेस ब्लैक सीक्विन क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने बोल्ड मेकअप किया हुआ है। कृति का आईमेकअप उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। 

4 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति के इस फोटोशूट में सबसे ज्यादा लाइक्स इस तस्वीर पर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कृति सीढ़ियों पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने मैटेलिक कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
इस लुक के लिए कृति ने थाई-हाई स्लिट मैटेलिक ब्लू हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी है, जो उन पर काफी फब रही है। अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने नेट पीप टो हील्स टीमअप किए हुए है।
विज्ञापन

6 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
इस लुक के लिए कृति ने Missoni के कलेक्शन से मल्टीकलर जंपसूट पहना है, जिसमें वह किसी दीवा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ट्रांसपेरेंट हील्स से कंप्लीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार लुका छिपी में नजर आईं थीं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। कृति कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को भूषण कुमार और दिनेश विजान ने को-प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें