फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड का ताज पहनते ही भावुक हुईं मानुषी, कुछ ऐसा बोलीं दिल को छू गई बात

Mon, 20 Nov 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
manushi chillar
हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज पहनने के बाद हुए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोलीं, जो उनकी बात पूरे देश को छू गई। पहले मिस हरियाणा, फिर मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी के परिवारजनों ने जमकर जश्न मनाकर अपनी खुशी को बयां किया। साथ ही सदस्यों ने यह भी कहा कि मानुषी ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।

पढ़ें- MISS WORLD 2017: इस सवाल का जवाब देकर मानुषी छिल्लर बनीं विश्व सुंदरी
विज्ञापन

2 of 5
Manushi Chillar
झज्जर जिले के बामनोली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मानुषी इस समय सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज पहनने के बाद हुए एक इंटरव्यू में कहा कि बचपन से, मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना न केवल मेरा बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों का भी सपना बन गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chillar
गांवों में अस्पताल खोलने की इच्छा: 
मिस वर्ल्ड वेबसाइट की प्रोफाइल के अनुसार, 14 मई 1997 को जन्मी मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है। मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलूरू और दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। वह पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी पारंगत हैं और बैले उनका पसंदीदा डांस है। उन्हें पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। 

4 of 5
Manushi Chillar
अजब संयोग
देश को पहला मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली रीता फारिया भी मेडिकल की छात्रा थीं और मानुषी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से ठीक कुछ दिन पहले मानुषी ने उनकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी और उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया था। मानुषी के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और दोनों डॉक्टर हैं। पिता मित्र बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं जबकि मां इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manushi Chillar
दो मिस यूनिवर्स खिताब
भारत ने मिस वर्ल्ड के अलावा मिस यूनिवर्स में भी अपना जलवा दिखाया है। देश की ओर से दो खिताब इस प्रतियोगिता में भी हैं। 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने ताज जीता था। 1951 में पहली बार लंदन के लाइसेयुम थियेटर में हुए मिस वर्ल्ड सौंदर्य स्पर्धा में स्वीडन की 24 वर्षीय कीकी हा कामसन ने यह खिताब जीता था। अब तक 67 मिस वर्ल्ड स्पर्धा हो चुकी हैं। भारत में पहली बार 1996 में बंगलूरूमें यह आयोजित की गई थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें