कलरफुल कपड़ों से लेकर एक से बढ़कर एक लक्जरी गाड़ियों में घूमने वाले बाबा राम रहीम का लाइफस्टाइल बाकी सभी बाबाओं से एकदम हटके है। वैसे तो बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह धर्म निरपेक्ष संगठन डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना ली है।
विज्ञापन
2 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह
डेरा सच्चा के पास न तो प्रॉपर्टी की कमी है और न ही लग्जरी गाड़ियों की। हरियाणा के सिरसा में करीब 700 एकड़ का एग्रीकल्चर लैंड है। इसके अलावा उनके संगठन की जड़े न सिर्फ पंजाब और हरियाणा बल्कि विदेशो में भी फैली हुई हैं।
पढ़ें- फिल्मों के एक्शन बाबा हैं गुरमीत राम रहीम, अच्छे-अच्छों को देते हैं मात
विज्ञापन
3 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह
वैसे तो बाबा का हर अंदाज ही निराला है। ऐसा कहा जाता है कि वो जिस रंग की टीशर्ट पहनते हैं उसी रंग के जूते पहनना पसंद करते हैं।
4 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह
बाबा के पास लग्जरी कारों की भरमार है। वो अपनी कारों को खुद ही डिजाइन करवाते हैं। इसके अलावा जब भी वो कहीं जाते हैं तो उनके साथ गाड़ियों का काफिला चलता है।
विज्ञापन
5 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह
जब भी कहीं रुकते हैं तो उनकी गाड़ियों को टैंट से ढक दिया जाता है। जिसके बाद बाबा डिसाइड करते हैं कि वो कौन सी गाड़ी में बैठेंगे और उनके बैठने के बाद उनके भक्त टैंट को हटा देते हैं।
लोगों को कहना है कि ऐसा उनकी सुरक्षा कारणों की वजह से किया जाता है। बाबा ने कई सारी फिल्में खुद बनाई और उसमें एक्टिंग भी की। इन फिल्मों में भी बाबा का गाड़ियों से प्यार साफतौर पर दिखाई दिया।