फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने खुद पहनी 35 हजार की ड्रेस और डॉगी को पहनाई 36 हजार की जैकेट, देखें तस्वीरें

Thu, 24 Jan 2019 11:59 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
diana chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यारे डॉगी को ठंड से बचाने के लिए  36 हजार की जैकेट पहनाई है। प्रियंका पति निक जोनस के साथ हनीमून मनाकर अपने घर लॉस एंजेलिस वापस लौट आई हैं। इन दिनों वो अपने पहले ऑरिजन यूट्यूब सीरीज के काम में लगी हैं और प्यारे डॉगी डायना चोपड़ा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर डॉगी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के प्यारे डॉगी ने मॉनक्लिर हुडी जैकेट पहनी हुई है। डॉगी पर यह प्यारी-सी जैकेट बेहद फब रही है। प्रियंका ने डॉगी को ठंड से बचाने के लिए यह जैकेट पहनाई है।
विज्ञापन

3 of 5
diana chopra
प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि बेहद ठंड है। प्रियंका ने जैकेट के लिए मोनक्लिर का शुक्रिया अदा किया है। इस जैकेट की कीमत 36 हजार है। बता दें, मोनक्लिर इटली का स्टाइलिश ब्रांड है।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इससे पहले प्रियंका की एक और फोटो सामने आई थी जिसमें उन्होंने शानदार ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस आइकॉनिक फैशन डिजाइनर डायने वॉन फ्रस्टेनबर्ग को इंटरव्यू देने के दौरान प्रियंका ने पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
यह रैप ड्रेस प्रियंका पर बेहद खूबसूरत लग रही है। इसमें वेब प्रिंट हुआ है। इस ड्रेस को खुद डायने वॉन ने ही डिजाइन किया हुआ है।  लेकिन, आपको इस ड्रेस की कीमत जानकर जरूर हैरानी होगी। प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत सिर्फ  35,500 रुपए है। जबकि उन्होंने अपने डॉगी को  36 हजार की जैकेट पहनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें