फिल्म 'कबिर सिंह' में कियारा आडवाणी का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। फिल्म की सफलता से वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उन्हें कई अच्छे-अच्छे रोल भी ऑफर हुए हैं। इसी बीच उनका एक लुक सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
इस तस्वीरों में कियारा ने रेड कलर का बेहद खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है, जिस पर हैवी वर्क हो रखा है। उनकी प्लंजिंग नेकलाइन चोली की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके साथ उन्होंने साटन का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
इस लहंगे के साथ कियारा ने ग्रीन कलर की चोकर नेकपीस कैरी की की जो उनके लुक पर परफेक्ट जंच रही थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने मिनिमल मेकअप के साथ पोनीटेल की हुई थी।
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
कियारा की ये तस्वीरें अमित अग्रवाल के फैशन शो की हैं, जिसमें उन्होंने बतौर शो स्टॉपर शिरकत की थी। शो में अमित अग्रवाल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया। उनके इस कलेक्शन का नाम Lumen है।
कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही एक वेबसीरीज में नजर आएंगी। इसमें उनका किरदार अब तक के निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग होगा। बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मैं फिल्मों में बतौर ग्लैमरस डॉल बनकर नहीं दिखना चाहती।