फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी कपूर को इस ड्रेस में देख यूजर को याद आईं श्रीदेवी, बोले- 'जाह्नवी नहीं ये है कार्बन कॉपी'

Tue, 20 Aug 2019 06:32 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
अक्सर बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ स्पॉट होने वाली खुशी कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ड्रेसिंग सेंस के मामले में फैंस जाह्नवी से ज्यादा खुशी को फॉलो करते हैं। यही नहीं पपराजी के बीच भी वह बहुत फेमस रहती हैं। जब भी कभी वह कहीं स्पॉट होती हैं तो मीडिया को जमकर पोज देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
हाल ही में खुशी बांद्रा में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के दफ्तर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने बेज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, जो उन पर काफी फब रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए खुशी ने बालों को ओपन किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
खुशी का यह कैजुअल लुक बहुत सिंपल होने के बावजूद शानदार लग रहा था। उन्होंने किसी तरह का कोई मेकअप नहीं किया हुआ था। अपने इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग हैंडबैग कैरी किया हुआ था। फुटवियर में उन्होंने ब्लैक लोफर पहने थे।

4 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर खुशी के इस लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें भारत की काइली जेनर तो वहीं बहुत सारे लोगों ने उन्हें उनकी मा श्रीदेवी की कॉरबन कॉपी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुशी भी जल्द ही अपनी बहन जाह्नवी की तरह बॉलीवुड में कदम रखेंगी। हालांकि इस बारे में उनके या कपूर खानदान की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। खबर है कि खुशी करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन से अपना करियर शुरू करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें