बी-टाउन की पॉपुलर स्टार डॉटर्स खुशी कपूर और शनाया कपूर लंच डेट पर स्पॉट हुईं। कपूर सिस्टर्स एक साथ नजर आएं और वहां ग्लैमर मिसिंग हो ये भला कैसे हो सकता है। बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहे जाने वाली सोनम कपूर की बहनें भी फैशन के मामले में टॉप पर नजर आती हैं। जाह्नवी कपूर भी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में रहती हैं। वहीं खुशी कपूर ने अभी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।