टीवी सीरियल एफआईआर फेम कविता कौशिक भले ही पिछले कुछ समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह खासा एक्टिव रहती हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा माजरा...
विज्ञापन
2 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
दरअसल, कविता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीच पर बिकिनी में योगा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। उन्होंने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अच्छे स्वास्थ्य की बात के बारे में लिखा था।
विज्ञापन
3 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
कविता द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों पर कई यूजर्स ने अभद्र कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'कविता जी गीता का ज्ञान यह तो नहीं है बिकनी पहनो।' इसके अलावा कई और तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट किए जिसे हम लिख भी नहीं सकते। इन तस्वीरों में कविता योगा की कई मुद्राओं को करते हुए दिखाई दे रही हैं।
4 of 5
kavita kaushik
- फोटो : instagram
जिसके बाद कविता ने इंस्टाग्राम पर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा - 'किसी को भी मोटा या फिर पतला कहने का हक नहीं है। भारत में लोगों को बॉडी शेमिंग करने की आदत है। हम भारतीय लोगों के बारे में सिर्फ बातें करना जानते हैं। यही वजह है कि विदेशियो को मैं बीच पर योगा करते हुए देखती हूं। यह सब उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने मेरी तस्वीर पर अभद्र कमेंट किए थे। पहले खुद को सुधारो।'
आपको बता दे, ऐसा पहली बार नहीं है, जब कविता ने सोशल मीडिया पर बिकनी में योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट की हो, इससे पहले भी उनकी इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स उन्हें अपने निशाने पर ले चुके हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ, लेकिन इस बार कविता ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।