बॉलीवुड में हुस्न की परियों की कमी नहीं हैं लेकिन जब बात कैटरीना कैफ की आती है तो कहीं ना कहीं उनकी पहचान आज बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी है फिर चाहे उनका फैशन स्टेटमेंट हो या फिर उनकी सलमान खान के साथ ऑफ स्क्रीन और ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री।
विज्ञापन
2 of 5
कैटरीना कैफ
IIFA अवार्ड 2017 के पहले ही दिन कैटरीना की खूबसूरती के साथ –साथ उनका ड्रेसिंग सेन्स काबिले तारीफ था। रेड कलर के वनपीस में वो काफी हॉट और सेक्सी नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
3 of 5
कैटरीना कैफ
कैटरीना ने इस ड्रेस के साथ लाइट रंग की लिपिस्टिक लगाई हुई थी उस पर उनके ओपन हेयर गजब ढा रहे थे। इसके साथ ही ड्रेस को उन्होंने बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया हुआ था जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।
4 of 5
कैटरीना कैफ
कैटरीना ने बॉलीवुड में फिल्म 'बूम' से इंट्री की थी जिसमें वो ज्यादातर बिकनी में ही नजर आईं लेकिन तब से लेकर अगर अभी तक के उनके फैशन सेन्स की बात करें तो कैटरीना ने अपने स्टाइल में काफी बदलाव किया है जो कि काबिले तारीफ है।
हाल ही में कैटरीना 'हॉल ऑफ फेम' अवार्ड में भी नजर आईं थीं जहां पर उन्होंने रेड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था जिसमें उन्हें काफी सराहा गया था।
कैटरीना को ज्यादातर रेड कलर की ड्रेस में ही स्पॉट किया जाता है। इस समय कैट सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' फिल्म की शूटिंग कर रही है जिस वजह से उन्हें अक्सर किसी ना किसी फंगशन में सल्लू मियां के साथ नजर आती रहती हैं।
अभी कुछ दिन पहले भी सलमान के साथ कैटरीना एक फंगशन में पहुंची थीं जहां पर उन्होंने स्किन टाइट शार्ट ड्रेस पहना हुआ था जिसमें वो सबका अटेंशन हासिल कर रहीं थीं।