फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम जमाने वाले ऐक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'लुका चुप्पी' के रिलीज होने से पहले कार्तिक का नाम एक्ट्रेस चंकी पांडे के बेटी अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि कार्तिक का कूल लुक्स और शानदार पर्सनैलिटी भी फैशन के मंच पर चर्चा का बड़ा विषय बनती जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
kartik aaryan
- फोटो : instagram
कार्तिक आर्यन की कुछ हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से उनके ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिर चाहे बात उनके कैजुअल लुक की करें या फिर कोई पार्टी लुक, वह हर बार अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
kartik aryan
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में कार्तिक बेन तेवरनिति अनरेवल (Ben Taverniti Unravel) हुडी और डीजल की जींस पहने नजर आ रहे हैं। ब्लैक और ऑरेंज कलर की इस हुडी में उनका स्वैग 'गली बॉय' से कम नहीं लग रहा है।
4 of 6
kartik aaryan
- फोटो : instagram
फैंस को बता दें कि उनका चहेता ऐक्टर शेड्स यानी गॉगल्स का काफी शौकीन है। इस तस्वीर में वह शानदार गॉगल पहने दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kartik aaryan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के इस चमकते सितारे के लाखों फैंस हैं। एक बड़ा पब्लिक फिगर होने के नाते उनका 'पब्लिक फिगर' वाली जैकेट पहनना भी लाजमी है।