फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर और दीपिका पादुकोण: डेनिम जंपसूट में कौन लग रहा है बेहतर

Sun, 05 May 2019 03:55 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस से भी लोगों को अपनी दीवाना बना रखा है। वह आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह डेनिम जंपसूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
इस लुक के लिए दीपिका ने डेनिम जंपसूट के साथ पींक कलर की हील्स पहनी हुई हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर कंप्लीट किया। बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होंने पोनीटेल कर रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
दीपिका ने ब्लैक बैग के साथ राउंड सनग्लासेज लगा रखे थे। दीपिका का यह लुक देखती ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसे देख बहुत सारे लोगों को करीना के एक लुक की याद आ गई। दरअसल करीना ने भी दो महीने पहले कुछ इसी तरह का डेनिम जंपसूट पहना था।

4 of 5
kareena denim look
करीना का जंपसूट दीपिका के आउटफिट की तुलना में डार्क कलर का था। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan
सोशल मीडिया पर लोग दीपिका और करीना के इस लुक की तुलना कर रहे हैं। किसी को दीपिका ज्यादा खास लग रही हैं, तो कोई करीना की जमकर तारीफ कर रहा है। आपको किसका लुक बेहतर लगा, यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें