बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे बात उनके रेड कार्पेट लुक की हो या एयरपोर्ट लुक की हर बार वह अपने ड्रेसिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। लड़कियां उनके स्टाइल को फॉलो कर कॉपी करती हैं। करीना एक से बढ़कर एक नामी डिजाइनर्स के कपड़े पहनती हैं। उनकी तरह उनका बेटा भी इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है।