फिल्म 'वीरे दी वेंडिग' में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने से पहले बॉलीवुड की बेबो ने अपने कातिलाना अंदाज से एक बार फिर सबको घायल कर दिया। हाल ही में करीना को उनके ट्रेडिशनल लुक में देखा गया, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
kareena kapoor
दरअसल करीना 10वें बेंगलुरू इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरू पहुंची हुई थीं। इस मौके पर करीना ने रेड बॉर्डर वाली ब्लैक साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। करीना ने इस खूबसूरत साड़ी के साथ टी-शर्ट स्टाइल का ब्लाउज पहना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 6
kareena kapoor
करीना ने इस साड़ी के साथ काली बिंदी लगाई हुई है। बात अगर ज्वैलरी की करें तो उन्होंने अपने इस एलिगेंट लुक को कम्प्लीट करने के लिए कानों में डायमंड इयररिंग्स पहने हुए हैं।
4 of 6
kareena kapoor
इस मौके पर करीना के साथ कर्नाटक के मंत्री रोशन बेग और फिल्ममेकर ओम प्रकाश मेहरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर करीना ने कन्नड़ फिल्मों में काम करने की अपनी इच्छा जताते हुए कहा, 'मुझे यह भाषा नहीं आती लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन में आपकी भाषा में भी आपका मनोरंजन कर सकूं।'
विज्ञापन
5 of 6
kareena kapoor
करीना ने इस मौके पर बताया कि उनके दादा राज कपूर को भी कर्नाटक से बहुत प्यार था। बता दें कि करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी के बाद एक बार फिर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।
करीना ने कहा, 'सिनेमा मेरे खून में है। यह मेरा जुनून है और यह मेरी आत्मा के लिए किसी तृप्ति से कम नहीं है।' वाकई करीना का ये सिंपल एलिगेंट लुक आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं।