फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमरी गाउन में अवॉर्ड शो अटेंड करने पहुंची करीना कपूर, हॉट और ग्लैमरस अवतार ने फैंस को किया घायल

Sat, 16 Mar 2019 03:13 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पिछली रात एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अपना हॉट और ग्लैमरस अवतार दिखाकर फैन्स को घायल कर दिया। करीना अक्सर अपने जबरदस्त स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। बात उनके जिम लुक की करें या फिर पार्टी लुक की करीना हर लुक में बेस्ट नजर आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor khan
करीना अपने हर लुक को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। ऐसा ही उनके इस लेटेस्ट लुक में भी देखने को मिला। अपने इस लुक के लिए उन्होंने शिमरी डार्क पर्पल कलर का वन शोल्डर गाउन पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी से खुद के लुक को कम्प्लीट किया।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan
अवॉर्ड शो के बाद घर जाते वक्त बेबो की ये तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। करीना इस खूबसूरत ड्रेस में गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को खुला किया हुआ था।

4 of 5
kareena kapoor khan
करीना ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को सेलिब्रिटीज की फीलिंग्स की जरा भी परवाह नहीं होती। हर इंसान की अपनी फीलिंग्स होती हैं लेकिन कभी दूसरे की फीलिंग्स का मजा नहीं बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor khan
करीना इन दिनों "गुड न्यूज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो करन जौहर की अगली फिल्म 'तख्त' में काम शुरू करेंगी।  'तख्त'  में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें