कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद सोमवार को मुंबई में रिसेप्शन दिया। इस शानदार रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा रेखा और अनिल कपूर भी पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन
2 of 6
kapil reception
- फोटो : instagram
अपने रिसेप्शन पर कपिल शर्मा ने ब्लैक बंदगला सूट पहन रखा था तो वहीं गिन्नी चतरथ ने सिल्वर कलर के फ्लोरल मोतिफ्स (floral motifs) गाउन पहना था, जिसमें वह शानदार दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 6
kapil reception
- फोटो : instagram
कपिल की रिसेप्शन पार्टी में रेखा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने अपनी साड़ी से मैच करती हुई जवैलरी भी पहन रखी थी। कपिल और रेखा का रिश्ता बेहद खास है। बता दें कि इससे पहले रेखा को अपने टीवी शो में बुलाने के लिए कपिल खुद उनके घर भी गए थे।
4 of 6
kapil reception
- फोटो : instagram
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपिका ने पिंक और गोल्ड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रणवीर सिंह ब्लू और ब्लैक बंधगला सूट पहने हुए थे। दीपिका ने गले में चोकर के साथ बन बना रखा था जो उनके लुक पर काफी सूट कर रहे था। वहीं रणवीर पर गॉगल्स काफी जंच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
kapil reception
- फोटो : instagram
कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कॉमेडियन भारती सिंह वेस्टर्न वियर में स्पॉट हुईं। उन्होंने पैस्टल कलर का गाउन पहना हुआ था, वहीं उनके पति हर्ष ब्लैक सूट में नजर आएं। इसके साथ ही
कपिल गिन्नी के रिसेप्शन में चार चांद लगाने बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल भी पहुंचीं। उन्होंने इस मौके पर व्हाइट लहंगा पहना जिसमें वह स्टनिंग लग रही थीं। इसका अलावा येले ड्रेस में गॉर्जियस लुक में नजर आईं सुरभि ज्योति।