कंगना रनौत अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा वह अपने स्टाइलिश लुक और यूनीक ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। कंगना के एयरपोर्ट लुक की बात हो या रेड कार्पेट लुक की उन्हें अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतना बखूबी से आता है।
विज्ञापन
2 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
हाल ही में कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पेस्टल कलर की सिंपल कॉटन साड़ी पहनी थी। कंगना की साड़ी के पल्लू के नीचे धारियों पर चौड़े बॉर्डर का प्रिंट था। इतनी सादी साड़ी में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
साड़ी के साथ कंगना ने मैचिंग राउंड-नेक ब्लाउज पहना था। कंगना ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को अलग ट्विस्ट देने के लिए साड़ी के साथ ब्लैक ओवरकोट को कंधे पर कैरी किया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था।
4 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
साड़ी और ओवरकोट के साथ कंगना ने ब्लैक शेड्स और हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इसके अलावा उन्होंने हाथ में ब्लैक हैंडबेग कैरी किया हुआ था। ओवरऑल कंगना का ये लुक जबरदस्त था।
विज्ञापन
5 of 6
kangana ranaut
कंगना की इस साड़ी की कीमत की बात करें तो ये 600 रुपये की है। हैरान हो गए न आप। कंगना की बहन रंगोली ने उनके इस लुक की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में इस बात की जानकारी दी। रंगोली ने पोस्ट में लिखा- जयपुर जाते समय कंगना ने जो साड़ी पहनी है इसकी कीमत 600 रुपये है।
रंगोली ने पोस्ट में आगे लिखा- ये साड़ी उन्होंने कोलकाता से ली थी। साड़ी को खरीदते वक्त साड़ी की कीमत जान कंगना को बेहद दुख हुआ था कि इतनी अच्छी ऑर्गेनिक कॉटन साड़ी को बनाने के लिए ये लोग इतनी मेहनत करते हैं और उन्हें इसके लिए इतनी कीमत मिलती है। इसके बाद रंगोली ने फैंस से स्थानीय बुनकर के काम को बढ़ावा देने की अपील की।