कंगना रनौत अपने बोल्ड अंदाज और डिफ्रेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहें मौका किसी पार्टी का हो या एयरपोर्ट पर, कंगना अपने फैशन सेंस से खुद को बॉलीवुड की क्वीन साबित कर ही देती हैं। आज हम कंगना के एयरपोर्ट स्टाइल की बात करने वाले हैं।
पढ़ें- इस दशहरे पर STYLE के साथ-साथ ऐसे दिखें फैशनेबल और ट्रेंडी
विज्ञापन
2 of 5
एयरपोर्ट पर आपको सबसे अलग कैसे दिखना है ये सबक आप कंगना से सीख सकते हैं। फैशन के मामले में तो वह बहुत सजग हैं ही, लेकिन एयरपोर्ट लुक के मामले में भी वो नम्बर वन पर हैं। कंगना का एयरपोर्ट स्टाइल इतना मशहूर है कि 'कॉफी विद करण' शो में आलिया ने अपनी जिज्ञासा जाहिर कर दी थी कि आखिर इतने अच्छे कपड़े पहन कर कंगना जाती कहा हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कंगना नए ट्रेंड्स को लोगों के सामने लेकर आती हैं। कभी डेनिम तो कभी वन पीस। उनका ये लुक उन्हें औरों से जुदा करता करता है।
4 of 5
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्म राइटिंग का कोर्स करने के दौरान से ही कंगना का एयरपोर्ट लुक चर्चा में आ गया था। सिर्फ वेस्टर्न कपड़े ही नहीं, कंगना ने साड़ी और सलवार कमीज को भी अपनी ट्रैवल वार्डरोब में शान और शालीनता से शामिल किया है।
कभी साड़ी संग बूट तो कभी बैकलेस ब्लाउज में, कंगना ने सिर्फ कैमरे का ही नहीं बल्कि फैशन पुलिस का भी दिल कई बार खुश किया है। तो बताइए हैं न कंगना एयरपोर्ट स्टाइल में नंबर वन!