फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

Wed, 04 May 2016 02:34 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मौका था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के वितरण का और स्थान है देश का विज्ञान भवन। यहां अपनी फिल्म तनु वेड्स मनु के लिए बेहतरीन अभिनेत्री का पुरस्कार लेने आई कंगना के व्यवहार और पहनावे पर उंगली उठ रही है।
 
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

2 of 6
वीडियो को देख यही लग रहा है कि कंगना इतनी जल्दी में थी कि पुरस्कार लेने से पहले और बाद में महामहिम का अभिवादन करना भी भूल गई। अब ये समय की कमी थी या नासमझी लेकिन इतना तय है कि कंगना ने एक साथ कई डेकोरम ध्वस्त कर दिए।
 
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

3 of 6
fd - फोटो : gettyimages
पिछले दिनों ही अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पद्मश्री ग्रहण करने के लिए जब राष्ट्रपति भवन पहुंची थी तो उनका पहनावा गरिमामयी था। उसकी तारीफ की गई और राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते समय प्रियंका की सौम्यता और आदर भाव देखते ही बनता था।

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

4 of 6
कंगना ने जिस तरह जल्दबाजी में पुरस्कार लिया, लोग देखते ही रह गए। उन्होंने एक बार भी महामहिम का हाथ जोड़कर अभिवादन नहीं किया। लगता है जैसे वो फोटोग्राफरों को ही महत्ता दे रही थी। यहां तक कि जब राष्ट्रपति उन्हें पुरस्कार दे रहे थे तो कंगना ने एक बार भी उनकी तरफ नहीं देखा औऱ कैमरे की तरफ देखकर पोज देती रही। राष्ट्रपति ने जब कंगना को प्रशस्तिपत्र थमाया तो कंगना ने बड़े ही गलत तरीके से दूसरी बांह में उसे भर लिया। मानों ज्यादा चीजें एडजस्ट कर ही हों।
 
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

5 of 6
लेकिन दूसरी तरफ कंगना की वेस्टर्न शोल्डरलैस ड्रेस और उनका अंदाज गैर जिम्मेदाराना कहा जा सकता है। हालांकि कोई नियम नहीं है कि पहनावा भारतीय हो लेकिन शोल्डरलैस गाउन महामहिम और मौके की नजाकत के हिसाब से सही नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सामने कंगना के पहनावे और व्यवहार पर उठे सवाल

6 of 6
वीडियो देखकर पता चलता है कि वहां उपस्थित कल्कि कोचलिन ने भी बदन ढकने वाली ड्रेस पहनी थी जबकि कल्कि विदेशी हैं। इतना ही नहीं समारोह में उपस्थित अधिकतर महिलाओं ने साड़ी ही पहनी थी। एक विदेशी महिला भी बड़े सलीके से साड़ी पहने नजर आई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें