फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट पर नजर आईं काजोल की बेटी, हूबहू लग रहीं मां जैसी

Sat, 25 May 2019 11:05 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kajol nysa devgn - फोटो : social media
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह काजोल संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान काजोल ने प्रोटेक्टिव मां की तरह बेटी न्यासा का हाथ थामा हुआ था। सोशल मीडिया पर मां बेटी की जोड़ी की ये तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
kajol nysa devgn - फोटो : social media
इस दौरान काजोल और न्यासा दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए। काजोल ने फुल स्लीव्स टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्राउन कोहलापुरी चप्पल, व्हाइट बैग और ग्लासेस लगा रखे थे, जिसमें वह बेहद कूल नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
kajol nysa devgn - फोटो : social media
बात करें न्यासा के लुक की तो उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहने थे। अपने इस आउटफिट को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ टीमअप किया हुआ था। खुले बालों में न्यासा स्टनिंग नजर आ रही थीं।

4 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर लोग काजोल और न्यासा की ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे हैं। काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तानाजी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajol and Nysa Devgn - फोटो : facebook
फिल्म तानाजी का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं। यह फिल्म मराठी मिलिटरी लीडर के जीवन पर आधारित होगी। सिनेमाघरों में यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें