बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले गुरुवार रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर तमाम सेलेब्स शरीक हुए। इस दौरान अर्जुन की तीनों बहनें जाह्नवी, खुशी और अंशुला का लुक बेहद इंप्रेसिव नजर आया।
विज्ञापन
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : Twitter
फिल्म देखकर बाहर निकलते हुए तीनों को मस्ती करते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : Twitter
इस मौके पर जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वह थी जाह्नवी कपूर। उन्होंने इस दौरान ओरेंज कलर का टॉप और रिप्ड जींस पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्नीकर्स पहने थे।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी का यह लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं बात करें खुशी और अंशुला के लुक की तो दोनों बहनें बेहद सिंपल अंदाज में नजर आईं।
तस्वीरों के साथ तीनो बहनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर ने उन्हें और पास आने के लिए कहा तो अंशुला बोलीं- इससे ज्यादा पास में क्या आ जाएं और तीनों जोर-जोर से हंसने लगीं।