हाल ही में जाह्नवी कपूर यूएस में फैमिली वेकेशन मनाने के बाद मुंबई वापस लौटी हैं। उन्हें पापा बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वैसे तो जाह्नवी और खुशी दोनों अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार जाह्नवी जिन कपड़ों में दिखाई दी उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Janhvi Kapoor
दरअसल जाह्नवी एयरपोर्ट पर बड़े कूल अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट स्लोगन टीशर्ट और ब्लैक रिप्ड जींस कैरी किए हुए थे। उनकी ये ओवरसाइज टीशर्ट पर लिखा स्लोगन सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
Janhvi Kapoor
जाह्नवी की टीशर्ट पर लिखा हुआ था, 'I didn’t know what to wear today, so I put on this designer t-shirt'. आपको बता दें जाह्नवी की ये टीशर्ट Moschino Jeremy Scott ब्रांड की है।
जाह्नवी की इस टीशर्ट की कीमत $265.00 यानी कि करीब 19 हजार रुपए की है। बात करें अगर फिल्मों की तो जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी होंगे।