बॉलीवुड में 'धड़क' फिल्म से एंट्री लेने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में जाह्नवी 'Grazia India' मैग्जीन के सितंबर के एडिशन में कवर गर्ल के रूप में नजर आईं। इसी मैग्जीन के लिए जाह्नवी ने फोटोशूट भी कराया है, जो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
janhvi kapoor Grazia
इस फोटोशूट में जाह्नवी लुइस विटन के कई रंगो से मिलकर बनें कपड़ों में नजर आई। कवर तस्वीर पर जाह्नवी द्वारा पहनी गई ड्रेस को पशम अलवानी ने तैयार किया है। रेड लिप्सटिक और लहराते बाल के साथ जाह्नवी ने अपने इस लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
3 of 6
janhvi kapoor Grazia
जाह्नवी ने मैग्जीन के लिए फोटोशूट के साथ इंटरव्यू भी दिया जिसमें हुई बातचीत में उन्होंने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। मैग्जीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाह्नवी की कुछ तस्वीरों के साथ इंटरव्यू के कुछ सवाल जवाब शेयर किए हैं।
4 of 6
janhvi kapoor Grazia
इंटरव्यू के दौरान फेम मिलने के सवाल पर जाह्नवी ने कहा- ये एक बिग डील की तरह लगता है जब कोई मुझसे सेल्फी के लिए पूछता है या फिर मेरा आॅटोग्राफ मांगता है। इतना ही नहीं जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म के को-स्टार ईशान को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन
5 of 6
janhvi kapoor Grazia
ईशान के बारे मेंजाह्नवी ने कहा- ‘ईशान गिफ्टेेड एक्टर हैं। मुझे ऐसा लगता है कि उस पर रिएक्ट करके ही मैंने आधा युद्ध जीत लिया, क्योंकि वह सीन में डूब जाते हैं।’ आपको बता दें, मैग्जीन के लिए कराए गये इस फोटोशूट में जाह्नवी कपूर वेस्टर्न आउटफिट्स कैरी किए हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर दिग्गज अभिनेताओं मसलन रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली हैं।