उदयपुर में चल रहा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस शाही फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।हाल ही में इस फंक्शन की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें एक लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना रहा और वो हैं कपूर सिस्टर्स।