फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी ने शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा को किया कॉपी, इस एक चीज की वजह से लगी शहजादी जैसी खूबसूरत

Thu, 13 Dec 2018 12:32 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anand piramal and isha ambani - फोटो : Instagram
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अब पीरामल परिवार की बहू बन चुकी हैं। यह शाही शादी मुंबई स्थित अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से हुई, जिसमें नामी देसी और विदेशी मेहमान शामिल हुए। दुल्हन के लिबास में ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, वहीं आनंद भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। ईशा और आनंद की जोड़ी इतनी शानदार लग रही थी कि शायद ही वहां मौजूद लोगों में से किसी की नजर उन पर से हटी हो।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anand piramal and isha ambani - फोटो : amar ujala
ईशा और आनंद दोनों ने कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे। ईशा ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें सी ग्रीन कलर की एंब्रॉयडरी हो रखी थी। सिर से लेकर पैरों तक वह भारी गहनों से लदी हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani wedding - फोटो : instagram
आनंद पीरामल भी गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। उनकी शेरवानी पर भी सेम टू सेम ईशा के लहंगे जैसा वर्क हो रखा था। साथ ही उन्होंने गोल्डन साफा कैरी कर रखा था, जिस पर कुंदन कलगी लगी थी, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही थी।

4 of 5
isha ambani wedding - फोटो : instagram
शादी के जोड़े में ईशा बिल्कुल शाही घराने की राजकुमारी नजर आ रही थीं, लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह थी कि उन्होंने अपने वेडिंग ड्रेस में प्रियंका की तरह खूबसूरत वेल कैरी किया हुआ था। जैसे क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने अपने सिर पर जो खूबसूरत वेल लगा रखी थी। ठीक वैसे ही ईशा ने भी अपने लहंगे के साथ खूबसूरत व्हाइट वेल कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra wedding dress - फोटो : instagram
बता दें, शादी में प्रियंका ने जो वेल लगा रखी थी वह 75 फुट लंबी थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही थी। लोगों ने प्रियंका के इस लुक की काफी तारीफ की थी। वहीं, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर उन्हें ट्रोल किया था। किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया था तो कोई मच्छरदानी कह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें