फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: एसिड अटैक पीड़िताएं जब रैंप पर उतरीं, तो बोल उठे लोग- 'सलाम...कसम से'

Thu, 08 Mar 2018 04:01 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : HT
इंटरनेशनल वूमेंस डे 2018 के मौके पर दुनिया भर में तमाम तरह के आयोजन किए गए हैं। इस मौके पर हर कोई महिलाओं के जज्बे को सैल्यूट कर रहा है। ऐसा ही कुछ मुंबई में भी हुआ जहां एसिड एटैक की शिकार महिलाओं ने रैंप वॉक किया।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : HT
जी हां, एसिड सरवाइवर्स एंड वूमेन वेलफेयर फाउंडेशन (ASWWF) एनजीओ की महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास एवं स्टाइल के साथ रैंप पर न सिर्फ वॉक किया बल्कि उनके जुझारूपन ने कार्यक्रम में मौजूद हर किसी का दिल छू लिया।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : HT
सभी महिलाओं नेअपनी लड़ाई खुद लड़ी है और दिखाया है कि जिंदगी खूबसूरत है। वह अपनी जिंदगी को ढर्रे पर लाने की कोशिश कर रही हैं जिसके लिए कोई कोर्स कर रही हैं, तो कोई नौकरी कर रही हैं और अपने करियर को चमकाने का इरादा रखती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : HT
बता दें कि, शो स्टॉपर लक्ष्मी अग्रवाल ने भी अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया, 'एसिड अटैक की शिकार एवं इससे बच जाने वाली महिला के रूप में, सब कुछ शून्य से शुरू करना एक चुनौती थी। जब आपके शरीर का कोई हिस्सा भीतर से जल रहा हो तो किसी भी चीज पर ध्यान एकाग्र करना मुश्किल होता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें