फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 30 किलो का लंहगा पहनकर करीना ने बिखेरे जलवे, होने वाली है शादी, तो ले लें इंस्पिरेशन

Fri, 27 Jul 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor
फैशन शोज में रैंप पर चलना करीना कपूर के लिए मामूली बात है। वह पिछले 10 साल से यह कर रही हैं। मगर इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। इस बार उन्होंने 30 किलोग्राम का लहंगा पहनकर ना सिर्फ रैंप वॉक किया बल्कि अपनी अदाओं से लोगों का दिल भी जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor
सुनहरे लहंगे के साथ करीना ने लंबी बाजू वाली डीप नेक ब्लाउज और न्यूड शेड की चमकीली ओढ़नी ली। उनके दुपट्टे पर फेदर लगे थे, जो उनकी ट्रेडिश्नल आउटफिट को मॉडर्न टच दे रहे थे। न्यूड मेकअप में ग्लिटर से फिनिशिंग टच दी गई। वहीं उन्होंने बालों को घुंघराला कर खुला छोड़ दिया। कुल मिलाकर करीना नए अवतार में नजर आ रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor
करीना कपूर का यह सुनहरा लहंगा फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने तैयार किया था। बेबो ने कहा कि अगर इस लहंगे को फाल्गुनी और शेन ने ना बनाया होता तो वह इतना भारी भरकम लहंगा कभी नहीं पहनतीं।

 

4 of 5
Kareena Kapoor
दिल्ली में आयोजित इंडिया कोट्योर वीक 2018 के दूसरे दिन करीना ने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन 'अमूर डी जूनागढ़' को पेश किया। इस कलेक्शन में पेरिस और जूनागढ़ के राजसी डिजाइन्स की झलक दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor
करीना कपूर ने कहा कि वह जब भी रैंप वॉक करती हैं, काफी नर्वस रहती हैं। उन्होंने कहा, 'रैंप वॉक करना इकलौता ऐसा काम है जिसे करते वक्त मैं सबसे ज्यादा घबराई रहती हूं। लेकिन जब आप इतना शानदार परिधान पहनते हैं तो आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें