फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence day: इन पांच बुरी आदतों से महिलाओं को जरूर लेनी चाहिए आजादी

Thu, 15 Aug 2019 08:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
free soul
हर साल 15 अगस्त के दिन हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 1947 में इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। ये ही वो दिन था जब भारतीयों ने अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी की खुली हवा में पहली बार सांस ली थी।

आज हम हम बात करेंगे महिलाओं की उन बुरी आदतों की जंजीरों के बारे में जिसमें उन्होंने खुद को बांधा हुआ है और उन्हें इससे आजाद होना चाहिए।इस 15 अगस्त हर महिला को अपनी इन आदतों से आजादी पाने के लिए खुद से दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।   
विज्ञापन

2 of 6
stress - फोटो : file photo
तनाव
इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं को आलस और तनाव की आदत से आजादी लेनी चाहिए। एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएं तनाव में रहती हैं। घरेलू महिलाओं को घर के माहौल से तनाव होता है, वहीं कामकाजी महिलाओं को घर के साथ-साथ बाहरी कारणों से तनाव की शिकायत होती है। इसकी वजह से उन्हें कई बीमारियां भी हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
free soul
मी टाइम
महिलाएं दफ्तर के काम से लेकर पति, बच्चे और परिवार को देखने के चक्कर में खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप खुद से ये वादा कीजिए कि अब से आप इन सभी कामों के साथ अपने लिए भी समय निकालेंगी।हो सके तो साल में एक बार कुछ दिनों के लिए अपनी जिम्मेदारियों से ब्रेक लेकर सोलो ट्रिप प्लान करें। 

4 of 6
family lunch
बासी खाना
महिलाएं घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती हैं। घर के सभी लोगों को समय पर खाना देने से लेकर स्कूल और दफ्तर के लिए समय पर भेजने तक वह सभी चीजों का ख्याल रखती हैं, लेकिन इन सबमें वह अपने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हैं। महिलाएं घर में सबको गर्म गर्म खाना पसोसती हैं और खुद ठंडा खाती हैं। कई बार तो वह बासी खाना भी खा लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
girl freedom
अपग्रेड न करना
महिलाएं खुद को घर के काम में इतना उलझाकर रखती हैं कि वो खुद को अपग्रेड ही नहीं कर पाती। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वो आज कसम खाएं कि वो वक्त के साथ खुद को अपग्रेड रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sharaddha with friends
सोशलाइज न करना
महिलाएं खुद को इतना थका लेती हैं कि वो पार्टी या फंक्शन में न जाने के लिए कई बहाने बनाने लगती हैं। लोगों से मिलना जुलना या फिर किसी समारोह में शामिल होना उन्हें थकान भरा लगने लगता है जिसकी वजह से वो हमेशा वहां न जाने के लिए बहाना ढूंढती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर उनके परिवार में विवाद पैदा हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें