फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइडल लुक में हिना खान ने कराया जबरदस्त फोटोशूट, यूजर्स बोले- कब दे रही हो शादी की गुड न्यूज

Mon, 28 Jan 2019 01:57 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका नए अवतार की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
इन तस्वीरों में हिना ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक के लिए उन्होंने गोल्डन लहंगा पहन रखा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी टीम अप की हुई है। वहीं बात करें उनके मेकअप की तो लाइट मेकअप के साथ उन्होंने न्यूड लिपिस्टिक लगा रखी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
फोटोशूट में हिना के जितने भी लुक है सभी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सारी की सारी वेडिंग ड्रेस के साथ हिना ने स्टेटमेंट इयरिंग्स पहने हैं, जो उनके लुक पर काफी फब रहे हैं।

4 of 5
hina khan
हिना को दुल्हन के लुक में देख ऐसा लग रहा है जैसे ये तस्वीरें उन्ही की शादी की हों। सोशल मीडिया पर फैंस भी कमेंट कर एक ही सवाल कर रहे हैं कि वह शादी कब करने वाली हैं। बता दें, हिना लंबे समय से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
पिछले दिनों खबरें भी आई थीं कि हिना और रॉकी जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन फिर इन खबरों पर विराम लग गया। दोनों की अक्सर पार्टी करते और छुट्टियों पर एंजॉय करते हुए तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें