इंटरनेट सनसनी है ये मुस्लिम मॉडल, जानिए क्या है वजह
Thu, 03 Nov 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Instagram
ये मॉडल आजकल दुनिया भर की फैशन इंडस्ट्री में वाहवाही बटोर रही है। इस मॉडल का नाम मारिया इड्रिसी है।
इन्हें फेमस ग्लोबल फैशन ब्रैंड H&M ने वेस्टर्न वियर के लिए बतौर मॉडल चुना है।
इनकी खासियत ये है कि ये हमेशा हिजाब में दिखती हैं लेकिन उनके स्टाइल और ग्लैमर पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
इस मॉडल ने ये साबित कर दिया है कि हिजाब पहनने के साथ भी कोई लड़की फैशनेबल और ग्लैमरस लग सकती है।
मारिया आजकल इंटरनेट पर अपने लुक्स की वजह से छायी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर इनके करीब 40 हजार फॉलोवर्स हैं।
H&M के एड कैंपेन के बाद उन्हें मॉडलिंग की दुनिया से कई ऑफर्स आने लगे। फिलहाल वो कई मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम कर रही हैं।