मुंबई में बीती रात 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' हुए जहां पर सभी सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, फरहान अख्तर जैसे सेलेब्स को स्पॉट किया गया। रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक ड्रेस पहन जलवे बिखेरती नजर आईं।