फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में भाषण ही नहीं फैशन से भी सबको मात देती हैं सुषमा स्वराज, सबूत हैं ये तस्वीरें

Thu, 14 Feb 2019 03:36 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sushma swaraj
वैलेंटाइन डे के दिन जन्मी सुषमा स्वराज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 57 साल की हो चुकीं सुषमा भारत की स्टाइलिश पॉलिटिशियन में से एक हैं। पार्लियामेंट में स्पीच देते हुए तो आपने उन्हें बहुत देखा होगा, लेकिन क्या कभी उनके स्टाइल पर गौर किया है। कोई बात नहीं अब कर लीजिएगा। वो कभी किसी के फैशन को कॉपी नहीं करती, उनका एक अपना ही स्टाइल है। आगे की स्लाइड्स में देखें सुषमा के जबरदस्त ड्रेसिंग की कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
sushma swaraj
बात करें सुषमा के साड़ी पहनने के स्टाइल की तो सुषमा कई तरह से साड़ी कैरी करती हैं। अगर आप इस तस्वीर में ध्यान देंगे तो आप देख सकते हैं उन्होंने साड़ी के साथ जैकेट और शॉल कैरी कर रखा  है।
विज्ञापन

3 of 6
sushma swaraj
सुषमा को साड़ी के साथ विदाउट स्लीव्स जैकेट पहनना बेहद पसंद है। आप देखेंगे वह हर साड़ी के साथ मैचिंग की जैकेट कैरी करती हैं। यह उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। इतना ही नहीं, उन पर यह लुक काफी फबता भी है।

4 of 6
sushma swaraj
सुषमा के पास साड़ियों का बेहद क्लासी सेक्शन है। सबसे ज्यादा उन्हें कॉटन और सिल्क की साड़ियां पसंद हैं। वह ज्यादातर इन्हीं में नजर भी आती हैं। वह कभी-कभार सूट भी पहनती हैं, लेकिन पार्लियामेंट सेशन और विदेशी दौरों के दौरान वह हमेशा साड़ी में ही नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sushma swaraj
सुषमा स्वराज हमेशा गले में मंगलसूत्र या मोती की माला पहने रहती हैं और आपको उनके हाथ में हमेशा घड़ी नजर आएगी। वह हमेशा माथे पर गोल लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर रखती हैं, लेकिन खास मौकों या तीज-त्योहार हो तो वह पूरी तरह सजना संवरना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sushma swaraj
सुषमा की यह तस्वीर पिछले साल करवा चौथ की है। इस तस्वीर में उन्होंने पिंक साड़ी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही है। पिंक रंग की सिल्क साड़ी उन पर काफी खिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें