फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन ग्लोब्स 2018: जब सेक्सुअल हरासमेंट का हसीनाओं ने स्वैग से किया बगावत...

Tue, 09 Jan 2018 10:35 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Golden Globes 2018
हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के विरोध में 'टाइम्स अप' मूवमेंट के तहत कई एक्ट्रेसेज ने काले रंग के कपड़ों में 75वें गोल्डेन ग्लोब्स अवॉर्ड में हिस्सा लिया। वहीं, कई एक्टर्स ने भी अभियान को अपना समर्थन देते हुए काले रंग का सूट पहना। 

हालांकि कपड़ों का रंग एक समान होने के बावजूद कई हसीनाओं ने अपने हुस्न के जलवे ऐसे बिखेरे कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो गया। एक नजर इस अवॉर्ड शो के 'बेस्ट ड्रेस्ड' सितारों पर...
विज्ञापन

2 of 9
Golden Globes 2018
75वें गोल्डेन ग्लोब्स अवॉर्ड में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली पारदर्शी फेदर ड्रेस में  रेड कार्पेट पर नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 9
Golden Globes 2018
मॉडल केंडल जेनर ने अपनी स्टाइलिश अदाओं से सबको इंप्रेस किया।

4 of 9
Golden Globes 2018
'वंडर वूमन' गाल गैडोट ने गाउन के साथ जैकेट पहनी। ऑफिस पार्टी के लिए उनकी इस ड्रेस से टिप्स ली जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 9
Golden Globes 2018
हॉलीवुड एक्ट्रेस रीस विदरस्पून, एवा लोंगोरिया, सलमा हायेक और एश्ले जुड ने एक साथ कैमरे के लिए पोज दिया। 
विज्ञापन

6 of 9
Golden Globes 2018
गोल्डेन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर लंबे काले रंग के गाउन में निकोल किडमैन बेहद स्टाइलिश लग रही थीं।
विज्ञापन

7 of 9
Golden Globes 2018
'थॉर' फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ अवॉर्ड फंक्शन में काले रंग का सूट पहनकर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान '50:50' मूवमेंट को भी सपोर्ट किया जिसका मकसद हॉलीवुड में लैंगिक असमानता को दूर करना है। हालांकि इस इवेंट में उनकी स्टाइलिश पत्नी एलसा पैटकी नदारद रहीं।

8 of 9
Golden Globes 2018
एक तरफ जहां हॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेज काले रंग के कपड़ों में दिखीं, वहीं जर्मनी की मॉडल बारबरा मीयर बेज रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं। 

मूवमेंट का समर्थन ना करने पर अपनी सफाई पेश करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अगर पुरुष खुद को कंट्रोल नहीं कर सकते तो इसमें महिलाओं की कोई गलती नहीं है।' 
विज्ञापन

9 of 9
Golden Globes 2018
वहीं, एक्ट्रेस बियांका ब्लैंको भी लाल रंग की गाउन में नजर आईं। हालांकि बारबरा की तरह उन्होंने अपनी च्वाइस के लिए कोई सफाई पेश नहीं की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें