अर्जुन रामपाल पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabriella Demetriade) की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। तभी से अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड बार-बार स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में दोनों को लंच डेट पर देखा गया।
विज्ञापन
2 of 5
arjun rampal
इस दौरान अर्जुन और गैब्रिएला दोनों स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इसके अलावा अर्जुन गैब्रिला को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी दिखाई दिए। गैब्रिएला ने जॉगर्स के साथ ग्रे कलर का टैंक टॉप कैरी किया था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
arjun rampal
अपने लुक को पूरा करने के लिए गैब्रिएला ने ओपन हेयर के साथ ग्रे हैंड बैग कैरी कर रखा था। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स शू पहने हुए थे। बात करें अर्जुन के लुक की तो उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जींस कैरी कर रखी थी।
4 of 5
Arjun Rampal & Gabriella
- फोटो : social media
अर्जुन और गैब्रिएला की जोड़ी फैंस की नई फेवरेट बनती जा रही है। बता दें, अर्जुन रामपाल 46 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पहले से ही दो बेटियां हैं।
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीकी मॉडल हैं। उन्होंने साल 2009 में मिस इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था और वह FHM की विश्व की 100 सेक्सी महिलाओं में चुनी गई थीं। उन्हें पहचान 'मिस IPL बॉलीवुड' का खिताब जीतने के बाद मिली। वह IPL टीम डेकन चार्जर्स को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं।