फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं प्रियंका चोपड़ा, 5 ऐसे लुक जिन पर हुईं ट्रोल

Wed, 18 Jul 2018 01:46 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
मेट गाला से लेकर ब्रिटेन की शाही शादी तक और ऑस्कर से लेकर कांस तक, हर जगह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जलवे बिखेर चुकी हैं। 36 साल की यह बाला सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि स्टाइल के मामले में भी देश-विदेश में पहचान बना चुकी हैं। मगर कई दफा वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। शो 'क्वॉन्टिको-3' के प्रमोशन दौरान इस ब्लेजर के लिए ट्रोल की गई थीं। लोगों ने उन पर न्यूडिटी को बढ़ावा देने तक का आरोप लगा दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अपनी फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन करने गईं प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी भी उसी शहर में थे। प्रियंका ने इस दौरान घुटने तक लंबी ड्रेस पहनी थी। प्रधानमंत्री के सामने छोटी ड्रेस पहनने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
मेट गाला 2017 में प्रियंका चोपड़ा भूरे रंग की ट्रेंच कोट पहनकर पहुंचीं। उनके कोट की ट्रेल काफी लंबी थी। सोशल मीडिया पर जब इसकी फोटो आई तो लोगों ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। फेसबुक और ट्विटर पर कई मीम्स तक बने। किसी ने उनके कपड़े की तुलना तंबू से की तो कोई इसे चादर तक कह रहा था।


 

4 of 5
Priyanka Chopra
मेट गाला 2018 'हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन' थीम पर आयोजित किया गया था। यही वजह थी कि पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ऐसे लुक में रेड कार्पेट पर दिखीं। उनकी ड्रेस और हेडपीस तैयार करने में पूरे 250 घंटे लगे। मगर लोगों को उनकी ड्रेस अटपटी लगी और एक बार फिर बिना वजह अभिनेत्री मजाक का पात्र बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
लॉस एंजेलिस में कैंसर रिसर्च को लेकर आयोजित इवेंट में प्रियंका चोपड़ा चेक पैटर्न वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं। उनकी ड्रेस ढीली थी। इंस्टाग्राम पर जब उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह गर्भवती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें