फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में छाया दीपिका और सोनम का लुक, जाह्नवी कपूर को लोगों ने बताया जलपरी

Wed, 13 Feb 2019 03:08 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
बीती रात मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड में फिल्मी सितारों का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आईं, लेकिन सबसे ज्यादा जिसके लुक की चर्चा हुई वो थीं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर।

 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
अवॉर्ड्स में दीपिका पादुकोण पिंक कलर के स्ट्रैपलेस डीप नेक गाउन में बेहद सुंदर लग रही थीं। उनका यह खूबसूरत गाउन Jean-Louis Sabaji के कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मीडिल पार्टिंग के साथ स्लीक हेयरस्टाइल बना रखा था और लाइट मेकअप किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी कपूर इस दौरान सीक्विन गाउन में कहर बरपाती नजर आईं। उनका यह गाउन  Yousef Aljasmi के कलेक्शन से था। फिटेड गाउन में जाह्नवी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और लोगों ने उनके लुक को जलपरी बताया। उनके इस सीक्विन गाउन में ऊपर की तरफ कटआउट डिटेलिंग है, जो उनके लुक को हॉट बना रहा है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने वेवी साइड स्वेप्ट हेयरस्टाइल किया। जान्हवी ने एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ मैचिंग स्टड ईयररिंग्स कैरी किए।

4 of 5
sonam kapoor
अपने फैशन से सभी का दिल जीतने वालीं सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। उनकी यह ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक में पहनी गई साड़ी थी। मोस्ट स्टाइलिश फीमेल के अवॉर्ड से सोनम कपूर नवाजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor
90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा आज भी अपनी ब्यूटी से फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई हैं। उन्होंने यहां tonyward द्वारा डिजाइन किया हुआ थाई हाई स्लिट व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बन बनाया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें