बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' के पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी रेड कारपेट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी अदाओं और ड्रेस से जलवा बिखेरा। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी की रही।