फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmfare Awards: रेड कारपेट पर खूबसूरत नजर आईं दीपिका और जाह्नवी, आलिया से नजरें हटाना होगा मुश्किल

Sun, 24 Mar 2019 10:34 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
filmfare awards
बॉलीवुड के सबसे  प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' के पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी रेड कारपेट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी अदाओं और ड्रेस से जलवा बिखेरा। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी की रही।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ब्लैक कलर के शीर शिमरी स्ट्रेपलेस ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था जो उनके लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। अफने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ मस्कारा लगा रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone
दीपिका ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया। अवॉर्ड्स नाइट में दीपिका ब्लैक कलर के गाउन में स्टनिंग नजर आ रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने स्मोकी आइज और ग्लोसी लिप्सटिक लगा रखी थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने बन बनाया हुआ था।

4 of 5
katrina kaif
कटरीना कैफ डीप नेक लॉन्ग सिल्वर शिमरी गाउन में बॉम्शेल लग रही थीं। भले ही उन्हें फिल्म 'जीरो' के लिए स्पोर्टिंग रोल का अवॉर्ड नहीं मिला, लेकिन रेड कारपेट पर अपने लुक से उन्होंने लोगों दिल जरूर जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
रेड कार्पेट पर कैसे एंट्री लेनी है यह बात सनी लियोनी से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। स्ट्रेपलेस रेड थाई हाई स्लिट गाउन में सनी को देखने वालों की नजरें ही थम गईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ड्रोप इयरिंग्स के साथ साइड कर्ल हेयर स्टाइल कर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें